Wednesday, January 28, 2015

भगोडा बनाम अवसरवादी

वैसे तो भारत की टकराववादी राजनीति में सभी चुनाव और मुद्दे गर्म और विवादास्पद बन जाते हैं, परंतु राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली का 2015 विधान सभा चुनाव पुराने सभी रेकर्डों को तोड रहा है और इसका मुख्य कारण आम आदमी पार्टी और उसकी कार्यविधि है। पहले आआपा ने अपनी ओर से जगदीश मुखी को भाजपा का चेहरा बना दिया और दिल्ली चुनाव को केजरीवाल बनाम मुखी चुनाव का नाम दे दिया। जब भाजपा ने किरण वेदी को अपना नेता घोषित किया तब आआपा ने सुश्री बेदी को 'अवसरवादी' घोषित कर दिया।
लेनिन ने कभी कहा था कि उन्हें गर्व है कि वे अवसरवादी हैं क्योंकि वे अवसर का लाभ उठाने में विश्वास करते हैं। अवसर का उपयोग करने में विफल व्यक्ति व्यक्ति के रूप में भी विफल माना जाता है।
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के साथ चस्पे विशेषण 'भगोडा' का व्यापक प्रयोग करना शुरू किया। आआपा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि भगोडा शब्द असंसदीय है और इसका प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। आखिर अरविंद केजरीवाल को भगोडा क्यों कहा जाता है? सर्वप्रथम, अरविंद ने आइआइटी से इंजिनीयरिंग की डिग्री ली, परंतु इंजिनीयरिंग छोडकर उन्होंने शक्ति और सत्ता की अभिलाषा से सिविल सर्विस परीक्षा दी। आइ ए एस और आइपीएस प्राप्त करने में विफल रहने पर उन्होंने आइआरएस से संतोष किया। सरकारी सेवा में रहते हुए उन्होंने एनजीओ बना लिया और उसके लिए काम करना शुरू किया। बाद में उन्होंने आइआरएस से त्यागपत्र देकर अन्ना हज़ारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन में भाग लिया। अन्ना आंदोलन की सफलता से उत्साहित होकर, अन्ना की इच्छा के विपरीत, उन्होंने राजनीतिक दल बना लिया। दिल्ली विधान सभा चुनाव,2013, में भाजपा से कम सीट पाने के वावजूद् कांग्रेस के सहयोग से उन्होंने सरकार बनायी। मुख्य मंत्री रहते हुए उन्होंने गणतंत्र दिवस की निरर्थकता की बात की और राजपथ पर धरना दिया। बाद में जनलोकपाल का बहाना बनाकर 49 दिनों में ही त्यागपत्र दे दिया।
अब उनपर प्रधानमंत्री बनने का जुनून सवार हुआ और बनारस से मोदी के विरुद्ध चुनाव लडने चले गये। प्रश्न यह है कि वे भगोडा हैं कि नहीं? जो भी व्यक्ति अपने कार्य, उत्तरदायित्व से भागता है, वह भगोडा है। आदर्श स्थिति कभी नहीं होती है, स्थिति को अनुकूल बनाना पडता है। बहुमत नहीं होने का बहाना बनाकर दिल्ली को अराजकता में ठेल देना भगोडा का ही कार्य है। Escapist भी भगोडा है।

Saturday, January 24, 2015

Kautilya's Arthashastra

ir.nmu.org.ua/bitstream/hand… pic.twitter.com/eULmjRT4ijKautilya's Arthashastra 2 Table of Contents Book I, "Concerning Discipline" .............................................................. 3 Book II, "The Duties of Government Superintendents" ....................... 60 Book III, "Concerning Law" ................................................................. 213 Book IV, "The Removal of Thorns"...................................................... 285 Book V, "The Conduct of Courtiers" ................................................... 336 Book VI: The Source of Sovereign States............................................ 362 Book VII, "The End of the Six-Fold Policy" .......................................... 370 Book VIII: Concerning Vices and Calamities........................................ 467 Book IX, "The Work of an Invader" ..................................................... 490 Book X, "Relating to War"................................................................... 521 Book XI, "The Conduct of Corporations" ............................................ 541 Book XII, "Concerning a Powerful Enemy" ......................................... 547 Book XIII, "Strategic Means to Capture a Fortress"............................ 563 Book XIV, "Secret Means"................................................................... 584 Book XV, "The Plan of a Treatise".......................................

Kautilya/ Chanakya/ Vishnugupt was the mentor of Chandragupt, who fought Alexander's Commander Seleucus. It means Kautilya was a contemporary of Plato / Aristotle. His book Arthashastra is a complete book on the theory and practice of politics and administration.


A fifty-fifty democracy- रामचन्द्र गुहा

A fifty-fifty democracy: "India, I have long maintained, is a fifty-fifty democracy. In some respects - such as free and fair elections, free movement of people - we are as democratic as any other country in the world. In other respects, we lag noticeably behind. One such area is the freedom of expression."




Friday, January 23, 2015

Fix the Link to Pakistan, Bond With India - NYTimes.com

Fix the Link to Pakistan, Bond With India - NYTimes.com:



In an otherwise objectively written article, the reference to India being ruled by Hindu nationalists is a superimposition and jarring.

Wednesday, January 21, 2015

The Red Sari

The Red Sari:



Javier Moro cites the Vedas तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मा अमृतंगमय।