Monday, November 14, 2016

Lucky Nehru

आचार्य कृपलानी ने एक बार कहा था कि पंडित नेहरु वास्तव में भाग्यशाली हैं| मोतीलाल नेहरु के घर में जन्म लेने के चलते जन्म के समय लोगों ने कहा की नेहरु की जय | प्रधानमन्त्री बनने पर जयकार हुआ | अभावग्रस्त भारत के लोगों को खिलाने के लिए जब वे विदेश से कर्ज लाते हैं तो लोग कहते हैं 'नेहरु की जय'| जब बाद में नेहरु का अभागा उत्तराधिकारी फिर धन लाने के लिए विदेश जाएगा तो वे कहेंगे 'पहले का चुकता करो फिर नया लो' | जब वह बिचारा अपना सा मुंह लिए वापस लौटेगा तो लोग कहेंगे 'नेहरु की जय' |
परंतु स्थिति अब बदल चुकी है| नेहरु का आकलन अब अलग तरीके से होने लगा है| परन्तु प्रथम प्रधानमन्त्री के रूप में नेहरु ने भारत निर्माण में जिस शिल्पकार की भूमिका निभाई उसे नकारना असंभव है|

No comments: