Thursday, August 13, 2020

हिंदी बनाम हिन्दुस्तानी - डॉक्टर अमरनाथ झा

 

डॉक्टर अमरनाथ झा, दरबार डायरी में उद्धृत, जून १९३९

 हिंदुस्तानी क्या है? राजनीति से भाषा का जोड़ना, मुसलमान को प्रसन्न करने के लिये भाषा की दुर्गति। जब भी एकता की बात होती है, भाषा का कुछ अभिघात हो जाता है। यू.पी. में आज पच्चीस वर्षों में ये प्रयास असफल हुआ है। Text Book Committee के सेक्रेटेरी के रूप में मुझे कितना अन्याय करना पड़ा है। हिंदी के प्रतिनिधियों को चुन चुन कर हटाया जाता है, सप्रू और नेहरू के इशारे पर। इन दोनो को संस्कृत का कोई ज्ञान नहीं है। सप्रू को तो हिंदी अक्षरों का भी ज्ञान नहीं है प्रायः। दिल्ली और लखनऊ के बीच तो तुलसीदासी रामायण भी प्रायः उर्दू में ही लिखी मिलती है।

No comments: